दातागंज तहसील बार चुनाव : नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू
बदायूं। दातागंज तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026 का बिगुल बज गया है। एल्डर कमेटी की बैठक के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र पाल सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। शेड्यूल के अनुसार, सात और नौ फरवरी को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 फरवरी को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
17 फरवरी को मतदान के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सहायक चुनाव अधिकारी मोहम्मद जाहिद, विनोद कुमार सिंह, आशा दीक्षित, अजीत कुमार सिंह ने सुंयुक्त रूप से बताया मॉडल बायोलॉजी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 5000 रुपये शुल्क व 25 वर्ष की प्रैक्टिस, सामान्य सचिव 5000 रुपये शुल्क एवं 15 वर्ष की प्रैक्टिस, इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 2500 रुपये एवं 20 साल की प्रैक्टिस जरूरी है। कोषाध्यक्ष के लिए 4000 रुपये एवं 10 साल की वकालत का अनुभव आवश्यक है।
