नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को

बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की अगली सुनवाई अब 23 मार्च को होगी। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने कहा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने पर वह इस मुकदमे में बहस नहीं कर सकते हैं। जिसके बाद मामले की सुनवाई 23 मार्च को करने का आदेश दिया। पिछली सुनवाई रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन की वजह से टाल दी गई थी।

न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमन तिवारी की अदालत में मामले की सुनवाई हो रही है। सोमवार को कोर्ट ने अधिवक्ता पेश हुए। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने कहा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे का हवाला देते हुए मुकदमे में बहस न करने की बात कही। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 मार्च की तारीख नियत कर दी।

 बता दें कि अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल ने 2022 में दावा किया था कि जामा मस्जिद की जगह पर पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने इस दावे को खारिज करते हुए मंदिर के अस्तित्व से इंकार किया है

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ