डीडीओ को महालेखाकार निरीक्षक दल ने दिया प्रशिक्षण

सेवानिवृत्ति कार्मिकों का समय से कराएं भुगतान

बदायूँ। कार्यालय महालेखाकार लेखा एवं हकदारी प्रथम उत्तर प्रदेश इलाहबाद के निरीक्षण दल द्वारा अनुदानों के सापेक्ष उपयोगिता प्रमाण पत्र, सा.भ.नि. से सम्बन्धित विसंगतियों के निराकरण एवं लेखें से सम्बन्धित अन्य प्रकरणों पर विचार विमर्श किये जाने हेतु जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें निरीक्षक दल के जेएस सोढी, नंदकिशोर यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी बदायूं विकास चौधरी तथा समस्त आहरण वितरण अधिकारी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

निरीक्षक दल के प्रतिनिधियों ने कहा कि समस्त आहरण वितरण अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सेवानिवृत्ति कार्मिकों का भुगतान समय से हो। कहा रिसीप्ट का भी रिकॉन्सिलिएशन किया जाए। डबल लॉक में रखी वस्तुओं का साल में एक बार मई में वेरिफिकेशन भी कराया जाए। शासनादेश के अनुरूप महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान संबंधित कार्मिक को किया जाए। मासिक वेतन बिल के साथ वेतन के एरियर का भुगतान नहीं किया जाना चाहिए। मकान किराया भत्ते का भुगतान शासनादेश के अनुरूप किया जाना चाहिए। निरीक्षक दल ने आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी किया।

वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने निरीक्षक दल व आहरण वितरण अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर किसी आहरण वितरण अधिकारी को किसी प्रकार की समस्या है तो वह निरीक्षक दल के समक्ष रख सकते हैं अगर किसी प्रकरण पर मार्गदर्शन चाहिए तो वह किए गए पत्राचार की प्रति निरीक्षक दल को उपलब्ध करा दें ताकि उसकी प्राथमिकता पर समाधान किया जा सके।

इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी गौरव चौधरी, सहायक कोषाधिकारी राम बहादुर, भूप सिंह, सुरेश चंद्र सक्सेना तथा जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ