रेलवे स्टेशन पर मृत अवस्था में मिला युवक, आरपीएफ ने की जांच शुरू
वजीरगंज। रेलवे स्टेशन पर युवक मृत अवस्था में मिला। आरपीएफ युवक को लेकर सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ ने शव पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया, जांच शुरू कर दी है।
मामला वजीरगंज थाना करेंगी रेलवे स्टेशन का है। यहां बिनावर थाना क्षेत्र के ढकिया गांव के अशोक 45 वर्ष पुत्र टौडी राम मृत अवस्था में करेंगी रेलवे स्टेशन के पास मिला था। जिसकी सूचना लोगों ने आरपीएफ को दी। आरपीएफ के कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से अशोक को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरपीएफ कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया और अशोक के परिजनों को सूचना दी है। आरपीएफ जांच कर रही है अशोक रेलवे स्टेशन पर क्यों आया था, कहां से कहां जा रहा था। आरपीएफ ने परिजनों को सूचना दी है।
