कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, मच कोहराम

बदायूं । बिल्सी में भाई के लिए लड़की देखने जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों भाई अपने भाई की शादी तय करने जा रहे थे तभी उनकी बाइक सामने चल रहे दूध के केंटर से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे में केंटर चालक घायल हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बिल्सी क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर बैन गांव के भट्ठे के पास यह हादसा हुआ। उझानी क्षेत्र के बराय बरसुआ के रहने वाले मैंकू लाल के बेटे पूरन की शादी तय करने के लिए परिवार बिल्सी के वार्ड नंबर तीन आ रहा था। भाई पूरन ने बताया उसका भाई भूप सिंह (22) और राजेश सिंह (24) बाइक से थे। जैसे ही बाइक बैन भट्ठे के पास से गुजरी तभी तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भूप सिंह और उसका भाई राजेश गंभीर रुप से घायल हो गए। बिल्सी सीएचसी में भूप सिंह की मौत हो गई। हादसे में घायल राजेश कुमार और टैंकर चालक राजेंद्र सिंह निवासी खुर्जा को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। कुछ देर बाद ही राजेश ने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि राजेश पानीपत में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। मझले भाई पूरन का रिश्ता तय कराने के लिए एक दिन पहले ही गांव लौटा था। एक ही झटके में दो बेटों को खोने से घर में सन्नाटा छा गया है। गांव में भी शोक की लहर है। जिस घर में शादी की तैयारियों की बातें हो रही थीं, वहां अब सिसकियों और रोने की आवाज गूंज रही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ