छठ पर बदायूं होकर चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन
बदायूं। दीपावली और छठ त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन ने 09129/09130 उत्राण-लालकुआं-उत्राण साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार यह ट्रेन दो फेरों के लिए चलेगी। 09129 उत्राण-लालकुआं 5 और 12 नवंबर, प्रत्येक बृहस्पतिवार को उत्राण से दोपहर 3 बजे चलेगी। यह मथुरा से 10.05 बजे, हाथरस सिटी से 10.47 बजे, कासगंज से 11.52 बजे, बदायूं से 12.52 बजे, बरेली से 13.50 बजे होते हुए लालकुआं शाम 4.10 बजे पहुंचेगी।

टिप्पणियाँ