हाजी रईस अहमद ने किया "दीपावली मिलन समारोह" का आयोजन
गंगा-जमुनी तहज़ीब की रखी रिवायत
115 बदायूं विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी एवं रसाज़ ग्रुप के सीएमडी हाजी रईस अहमद ने अपने आवास पर एक भव्य 'दीपावली मिलन समारोह' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के गणमान्य नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि, व्यापारी और तमाम दूर दराज के मेहमान बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम पाल, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, सपा वरिष्ठ नेता खालिद परवेज, जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, बदायूं विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल, सपा नेता फखरे अहमद शोबी, रवि प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन फूलपुर मंसूर आलम, हाफिज इरफान, नानक भाई, रविन्द्र गुप्ता, याकूब सैफी, सपा नेता मोहम्मद मियां, सेवानिवृत्त जज बी.डी. नकवी, यामीन उस्मानी,अलापुर चेयरमैन फहीम उद्दीन, चेयरमैन वजीरगंज जहीर अहमद, सोहिल सैफी,साजिद अंसारी, भूरे चौधरी, ग्यास चौधरी, अधिवक्ता सलीमुद्दीन,,वरिष्ठ अधिवक्ता अनवर आलम, इबादुर रहमान ठेकेदार,सईद अंसारी, उपहार रस्तोगी और अधिवक्ता भानु सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ ही पंजाबी समाज अध्यक्ष और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।
सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, एकता व सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। त्योहार को इस प्रकार मिलकर मनाना क्षेत्र में एक सकारात्मक और नई रिवायत की शुरुआत है।
इस अवसर पर हाजी रईस अहमद ने अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हर आदेश उनके लिए सर्वोपरि है। आगामी चुनाव में पार्टी का टिकट किसे मिलेगा, इसका अंतिम फैसला सपा शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का हर निर्णय सर्वोपरि होगा और सभी मिलकर बदायूं के विकास व जनकल्याण के लिए समर्पित रहेंगे।



टिप्पणियाँ