दूसरे दिन 2.5 लाख से अधिक बच्चों ने 2,158 स्कूलों में दी परीक्षा
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में दूसरे दिन बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 2,158 परिषदीय विद्यालयों में 2,50,888 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा कक्षों में बच्चों की बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ रोशनी और पेयजल का विशेष ध्यान रखा गया था, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असहजता का सामना न करना पड़े।बीएसए नवीन कुमार ने शहर के बाद देहात के स्कूलों का निरीक्षण किया। बीएसए ने परीक्षा में की गयी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। बीएसए ने कहा कि परीक्षा में शतप्रतिशत बच्चे शामिल होना चाहिये।
प्रथम पाली में कक्षा तीन के विद्यार्थियों के लिए हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। इसके साथ ही कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने सामाजिक विषय के पेपर को हल किया। दूसरी पाली में कक्षा दो से लेकर कक्षा आठ तक के सभी बच्चों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा करायी गयी। परीक्षा का ब्लॉक स्तरीय बीईओ ने भी अवलोकन किया। बीएसए नवीन कुमार ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

टिप्पणियाँ