अलापुर के इमलिया नगला में बुखार से तीन बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा सेहत महकमा

बदायूं। अलापुर क्षेत्र में बुखार की चपेट में आने के बाद छह दिन के अंदर तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से पहले बुखार फैलने पर स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दी थी, लेकिन किसी ने गौर नहीं किया।

अलापुर के मोहल्ला इमलिया नगला में बीते छह दिन से बुखार फैला हुआ है। बुखार की चपेट में तमाम लोग आ चुके हैं। यहां बुखार फैलने पर स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

इसी बीच मोहल्ले के ही आर्यन की चार साल की बेटी याचना, लालमन का आठ साल का बेटा करन, उमेश का नौ माह का पुत्र हृदेश बुखार की चपेट में आ गए। तीनों ही बच्चों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान एक के बाद एक तीनों बच्चों की मौत हो गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि 50 से ज्यादा अभी बुखार के मरीज हैं और वह सरकारी सुविधा न मिलने की वजह से निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहे हैं। इस संबंध में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. तहसीन का कहना है कि इस बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं आई है। मौके पर टीम भेजकर सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ