ब्लूमिंगडेल स्कूल का वार्षिकोत्सव : 

 बच्चों ने मोगली एवं डॉ कलाम की थीम पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी

बदायूं। बीती रात शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास से दर्शकों का मन मोह लिया। प्री-प्राइमरी से कक्षा छह तक के विद्यार्थियों ने मोगली और पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की थीम पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। 


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित रस्तोगी और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मोगली एवं महान वैज्ञानिक तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं।

मोगली थीम पर बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा, अभिनय और नृत्य के माध्यम से जंगल की दुनिया की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। इसके जरिए प्रकृति, वन्यजीवों, मित्रता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वहीं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह को एक नई दिशा प्रदान की। छोटे कलाकारों ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, वैज्ञानिक सोच,देशभक्ति और शिक्षा व देश के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

समारोह में विद्यार्थियों की ऊर्जा अनुशासन आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति देने की कला देखते ही बनती थी प्रत्येक प्रस्तुति में बच्चों की मेहनत एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की झलक साफ दिखाई दे रही थी। उपस्थित दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का जमकर उत्साहवर्धन किया।

 प्रधानाचार्य संजीव राठौर ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत कर शैक्षणिक, खेलकूद उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा की बिल्डिंग स्कूल का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक एवं आत्मविश्वास का विकास करना भी है।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, मीडियाकर्मियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मंच संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता सैफ उद्दीन ने रिदा समर और जरीन सिद्दीकी के साथ किया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ