विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक व्याख्यान, कविता पाठ और प्रतियोगिताओ के माध्यम से अंधविश्वास के खिलाफ़ उठाई आवाज
बदायूं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल में अंधविश्वासों के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने किया।
प्रतियोगिताओं के व्याख्यान वर्ग में लवकेश गौतम, यश कुमार और हसनैन अंसारी को पुरस्कृत किया गया। वैज्ञानिक समाचार कतरन संग्रह में साक्षी पाल व फलक त्यागी तथा पोस्टर प्रतियोगिता में परी, अनुष्का, लकी और बंटू सम्मानित हुए। छात्रा अलीशा को उत्कृष्ट काव्य पाठ के लिए सराहा गया, वहीं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सुहानी, दीक्षा, यश एवं काव्या ने पुरस्कार प्राप्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. हृदेश कठेरिया ने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि आरआई इंद्रजीत एवं वरदान बत्रा ने विद्यार्थियों को अंधविश्वासों से दूर रहकर तार्किक व वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य शैलेंद्र बत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ समाजसेवी गिरधारी सिंह राठौर व उनकी टीम शामिल रही। जिला समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि 4 नवंबर को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित होगी।


टिप्पणियाँ