प्राइवेट बस स्टैंड के पास कूड़े के ढेर से उठी लपटें,एक वाहन भी जला
बदायूं। प्राइवेट बस स्टैंड के पास कूड़े के ढेर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। कूड़े के ढेर में लगी आग की चपेट में आने से एक वाहन भी जल गया।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में प्राइवेट बस स्टैंड के पास कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और पास खड़ा एक वाहन उसकी चपेट में आ गया। देखते ही देखते वाहन में आग लग गई। आग जलती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से वाहन जल गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में हलचल बनी रही।

टिप्पणियाँ