मेडिकल पर नहीं मिला फार्मासिस्ट, औषधि निरीक्षक ने बंद कराया
बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में मेडिकल स्टोर संचालित होने की सूचना पर औषधि निरीक्षक ने छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर संबंधित फार्मासिस्ट न मिलने पर टीम ने मेडिकल स्टोर पर दवाओं का सैंपल लिया और मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया। गांव लक्ष्मीपुर में संचालित मेडिकल स्टोर की शिकायत आइजीआरएस पर की गई। शिकायत मिलने के बाद औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद टीम के साथ गांव में पहुंचे। इस दौरान पता चला कि जिस फार्मासिस्ट के नाम से मेडिकल स्टोर है वह वहां मौजूद नहीं है।

टिप्पणियाँ