पांच लाख कैश और बाइक समेत शराब सेल्समैन लापता, गुमशुदगी दर्ज


बदायूं। शराब की दुकानों से पांच लाख रुपये और बाइक लेकर निकला सेल्समैन अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर शराब मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सेल्समैन की तलाश और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अकबराबाद चौराहे के पास का है। शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव चक्र चंद्रसेन निवासी राहुल कुमार पुत्र कमलेश कुमार शराब कंपनी में सेल्समैन हैं। वह 15 नवंबर को शराब की दुकानों से करीब पांच लाख रुपये लेकर बाइक से लौट रहे थे, लेकिन देर तक कंपनी नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला तो उनकी लोकेशन निकलवाई गई। इसमें अकबराबाद चौराहे के पास उनकी आखिरी लोकेशन मिली।

इसके बाद शराब कंपनी में काम करने वाले सिलहरी गांव निवासी देवेश पुत्र राजेश्वर ने 16 नवंबर को सहसवान कोतवाली में राहुल कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही राहुल के मोबाइल फोन की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ