दीपावली के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की छुट्टी 17 नवंबर तक रद


लखनऊ। दीपावली से लेकर छठ पूजा तक शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की छुट्टी 17 नवंबर तक रद कर दी गई है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश में डीजीपी ने कहा है कि केवल विशेष परिस्थिति में संबंधित अधिकारी की अनुमति पर ही किसी पुलिस कर्मी को अवकाश प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों पर सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश निरस्त करने का निर्देश दिया था। इसके बाद डीजीपी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ