आज निपटा लें काम, दो दिन बैंकों में रहेगा अवकाश
बदायूं। बैंकों में धन की जमा, निकासी करनी है या फिर अन्य कोई कार्य है तो आज निपटा लें। इसके बाद दो दिन बैंक बंद रहेंगी। आठ को दीपावली एवं रविवार का अवकाश है। इसके बाद नौ को भी गोवर्धन पूजा के चलते बैंक का अवकाश रहेगा। 10 को बैंक खुलेंगी एवं 11 को भाई दूज के चलते फिर एक दिन का बैंकों का अवकाश रहेगा। 12 नवंबर से सामान्य दिवस की तरह सभी बैंक शाखायें खुलेंगी।

टिप्पणियाँ