भाजपा की बरेली में पदयात्रा आज, बदायू के पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
बदायूं। भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत मंगलवार तीन नवंबर को बरेली में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें बदायूं जिले से पांच हजार से अधिक पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर जिला और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाया गया है। सभी मोर्चों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टिप्पणियाँ