ज़िले में तीन साल से टिके तीन बीडीओ का गैर जनपद तबादला, चार नए आए

 बदायूं। विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने एक ही जिले में तीन साल से टिके खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) का फेरबदल किया है। जिले में तैनात तीन बीडीओ का तबादला अन्य जिलों में कर दिया गया है, जबकि चार नए जिले में भेजे गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार, बदायूं में तैनात सर्वज्ञ अग्रवाल को पीलीभीत, मनीष सिंह वर्मा को आगरा और शैली गाविल को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। ये तीनों अधिकारी लंबे समय से बदायूं में तैनात थे। वहीं हाथरस से सुरेंद्र सिंह, अलीगढ़ से वेद प्रकाश, हरदोई से पवन कुमार और शाहजहांपुर से मनीष दत्त को बदायूं भेजा गया है। इन अधिकारियों को कौन सा ब्लॉक मिलेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

डीडीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह फेरबदल चुनाव आयोग के निर्देश पर किया गया है। एक ही जिले में तीन साल से अधिक समय से जमे अधिकारियों को हटाया जा रहा है। जल्द ही सभी अधिकारी अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। संवाद


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ