अपहरण के मामले में वांछित बाल अपचारी दबोचा
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित बाल अपचारी को मंगलवार को मुजरिया तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। 12 सितंबर को थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव ढेल निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को बहलाकर भगा ले जाया गया है। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर उसके बयान दर्ज कराए थे।

टिप्पणियाँ