सहसवान में आयोजित रोजगार मेले में 223 युवाओं को मिली नौकरी
बदायूं। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रोजगार मेला प्रमोद इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति व भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रांत यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कुल 14 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 515 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार में प्रतिभाग किया, जिनमें से 223 युवाओं का चयन किया गया। मुख्य अतिथि ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किये। प्रबंधक आमोद कुमार रैंडर, उप प्रबंधक सुरेश चंद्र सक्सेना, प्रधानाचार्य रामसहाय बिंद, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन सुरेंद्र आदि मौजूद थे।


टिप्पणियाँ