रोती मिली तीन वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र की दहगवां चौकी पुलिस को बुधवार शाम करीब चार बजे नगर में तीन वर्षीय बच्ची सड़क पर अकेली रोती मिली। चीता मोबाइल पर तैनात हेड कांस्टेबल रामगोपाल व कांस्टेबल अनुराग गिरि ने लोगों से बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी की, पर पता नहीं चला। पुलिसकर्मी बच्ची को चौकी ले आए। बच्ची की पहचान इकरा पुत्री आमिर निवासी मोहल्ला नसरुल्लागंज, कस्बा सहसवान के रूप में हुई। वह अपने माता-पिता के साथ दहगवां नगर पंचायत के वार्ड पांच में स्थित नाना छुन्नन के घर आई थी। इसी दौरान वह घर से निकलकर रास्ता भटक गई। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने परिजनों का पता लगाकर बच्ची को मिलाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ