यातायात जागरूकता माह का सदर विधायक व एसएसपी ने किया शुभारंभ 

यातायात जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना 

बदायूं,। नवंबर माह में हर साल की तरह इस बार भी यातायात माह जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ एसएसपी अंकिता शर्मा और मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी शुभारंभ किया गया।

 सोमवार को यातायात माह जन जागरूकता अभियान के तहत पुलिस लाइंस से जन जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एसएसपी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, वाहन चालकों व आम जनमानस को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। 


एसएसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लायी जा सकती है। इस अवसर पर सभी को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की।


सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वाहन चलाते समय ओवर स्पीड, मोबाइल के प्रयोग से बचें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरे लोगों की भी सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने उपस्थित स्कूली बच्चों से अपने अभिभावकों से हेलमेट का प्रयोग करने को कहने का आह्वान।किया।प

इस दौरान सदैव अपनी निर्धारित लेन में चलने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, स्टंट बाइकिंग से बचने, प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने तथा सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही चौराहों पर सावधानी बरतने एवं वाहन चलाते समय धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की गई।


यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

तत्पश्चात सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स से 'यातायात जागरूकता बाइक रैली' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पुलिस लाइन ग्राउंड से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन चौराहा, इन्द्रा चौक, लावेला चौक एवं जेल तिराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।


ये रहे मौजूद :

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ० हृदेश कठेरिया, एसडीएम सदर श्री साई आश्रित शाखमुरी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव, एआरटीओ बदायूँ हरिओम गौतम, प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार वर्मा, समस्त टीएसआई गण एवं यातायात पुलिस का स्टाफ, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक, पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूँ के विद्यार्थी, हाफ़िज़ सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज के छात्र, राजकीय इंटर कॉलेज बदायूँ के एनसीसी कैडेट्स, आमजनमानस की सहभागिता  रही।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ