मेला ककोड़ा को राजकीय मेला घोषित करने को सीएम को लिखा पत्र

बदायूं। रूहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा को राजकीय मेला घोषित कराने की मांग तेज हो गई है। ककोड़ा ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान/प्रशासक अमरवती ने योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर इस ऐतिहासिक धरोहर को राजकीय मेला घोषित किये जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने कहा है कि मेले का इतिहास बहुत पुराना है।

ग्राम प्रधान/ प्रशासक अमरवती ने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि ककोड़ा ग्राम पंचायत में मां ककोड़ा देवी मंदिर के नाम से विख्यात यह मेला हजारों वर्ष पुराना है। इसे क्षेत्र में मिनी कुंभ के रूप में जाना जाता है, जो हर साल अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित होता है। वर्तमान में इस मेले की देखरेख जिला पंचायत द्वारा की जाती है। कड़ाके की ठंड में के अलावा बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मैनपुरी, एटा, इटावा, कासगंज और अन्य जनपदों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालु 15 दिन तक तंबुओं का अस्थाई शहर बसाकर परिवार संग कल्पवास करते हैं।

ककोड़ा की जनता और श्रद्धालुओं की मांग है कि इस मेले को और भव्यता दी जाये। जिला पंचायत के सीमित संसाधनों के कारण मेले में बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे का उतना विकास नहीं हो पाता, जितना एक राजकीय स्तर के मेले में होता है। पूर्व में भी इस ऐतिहासिक मेले को राजकीय मेला घोषित कराने की मांग की जा चुकी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ