खराब मिठाई खाने से तबियत बिगड़ी, प्रतिष्ठित दुकान से खरीदी गई थी मिठाई
बदायूं। शहर के एक देशी घी मिष्ठान की दुकान से खरीदी गयी मिठाई खाने से परिवार की तबियत बिगड़ गयी। पीड़ित परिवार ने संबंधित मिष्ठान विक्रेता की शिकायत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों से की है। शिकायत सीएम पोर्टल पर भी दर्ज करायी गयी है। शहर के शिवपुरम गली नंबर दो निवासी बृजनंदन लाल गुप्ता के परिवार के सदस्य द्वारा शहर के काली सड़क स्थित एक प्रतिष्ठित दुकान से मिठाई खरीदी गयी थी। घर पहुंचकर मिठाई का डिब्बा खोलकर कुछ लोगों ने मिठाई खा ली तो उनकी तबियत खराब होने लगी, बाद में मिठाई बारीकी से देखी तो मिठाई पर फफूंदी जमीं हुई थी। मिठाई के अंदर भरा हुआ मावा भी खराब हो चुका था। इसकी शिकायत खाद्य विभाग के अधिकारियों से की गयी है।

टिप्पणियाँ