‘दीपावली पर शहर के प्रमुख मार्गों पर फैंसी लाइटें और चौराहों पर रंगोली बनवाएं चेयरमैन’ : आबिद रज़ा
बदायूं । दीपावली पर शहर के प्रमुख मार्ग और चौराहों को रोशनी से जगमगाने की मांग उठाई है। पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा को पत्र भेजकर हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में विशेष सजावट का सुझाव दिया है।
आबिद रजा ने पथिक चौक से नवादा तक और मढ़ई चौक से लालपुल चौराहे तक फैंसी पोल लाइट लगवाने की मांग की है। घंटाघर से राजकीय डिग्री कॉलेज होते हुए छह सड़का बाजार तक और इंदिरा चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग पर भी आकर्षक रोशनी की व्यवस्था का सुझाव दिया है। पत्र में कहा गया है कि दीपावली पर नगर पालिका की ओर से विशेष इंतजाम किए जाएं, ताकि त्योहार की रौनक बढ़े।

टिप्पणियाँ