बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

वजीरगंज। क्षेत्र के गांव अगेई में बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इसके साथ ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बाइक में भी तोड़फोड़ की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अगेई में कच्ची सड़क किनारे खड़ी बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि स्कूटी की टक्कर बाइक में लगने के बाद शुरू हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। कुछ देर बाद छह-सात युवक एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और एक पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। हमले में तीन लोग घायल हो गए, जबकि आरोपियों ने बाइक भी तोड़ दी। गांव निवासी ब्रजकिशोर ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह खेत पर मजदूरों से काम करा रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने अगेई से दारानगर जाने वाले कच्चे मार्ग के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। आरोप है कि इसी दौरान दारानगर की ओर से स्कूटी पर आ रहे कुछ युवकों ने उनकी खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। ब्रजकिशोर का आरोप है कि इसके कुछ समय बाद दूसरा पक्ष छह-सात युवकों के साथ मौके पर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में बब्लेश मौर्य, पुष्पेंद्र, पप्पू घायल हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ