हम सबका दायित्व है कि बाल विवाह को रोक जाए पॉक्सो एक्ट एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित बदायूँ। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत हितधारकों के साथ पॉक्सो एक्ट एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला स्काउट गाइड भवन में सम्पन्न हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कोमल श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती पर मल्ल्यार्पण कर किया। महिला कल्याण विभाग से डी.एम.सी. छवि वैश्य ने सरकार द्वारा मिलने वाली विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी इसी क्रम में वन स्टाप सेंटर से सेंटर मैनेजर प्रतिक्षा मिश्रा ने वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों को एक ही छत के नीचे दी जाने वालीं सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। चाइल्ड लाइन से जिला समन्वयक कमल शर्मा द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से कांस्टेबल कुलदीप मिश्रा ने कहा हम आपकी सुरक्षा ...