26 को खुलेंगे न्यायालय 27 को रहेगा रामनवमी का अवकाश
बदायूँ। जनपद न्यायाधीश ने बताया उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के जिला न्यायालयों में रामनवमी के उपलक्ष्य में 26 मार्च दिन गुरूवार के स्थान पर 27 मार्च शुक्रवार का अवकाश घोषित किया गया है एवं 26 मार्च को उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के जिला न्यायालयों में कार्य दिवस घोषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया उच्च न्यायालय, इलाहाबाद से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद न्यायालय बदायूँ एवं बाहय स्थित समस्त न्यायालयों में रामनवमी के उपलक्ष्य में 26 मार्च को घोषित किये गये अवकाश के स्थान पर 27 मार्च का अवकाश घोषित किया जाता है एवं 26 मार्च को समस्त न्यायालय न्यायिक कार्य सम्पादित किये जाने हेतु खुले रहेंगे। इस आदेश को जनपद न्यायालय बदायूँ की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें