हम सबका दायित्व है कि बाल विवाह को रोक जाए 

पॉक्सो एक्ट एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित 

बदायूँ। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत हितधारकों के साथ पॉक्सो एक्ट एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला स्काउट गाइड भवन में सम्पन्न हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कोमल श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती पर मल्ल्यार्पण कर किया। 

महिला कल्याण विभाग से डी.एम.सी. छवि वैश्य ने सरकार द्वारा मिलने वाली विभागीय योजनाओं  के बारे में विस्तार से जानकारी दी इसी क्रम में वन स्टाप सेंटर से सेंटर मैनेजर प्रतिक्षा मिश्रा ने वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों को एक ही छत के नीचे दी जाने वालीं सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

चाइल्ड लाइन से जिला समन्वयक कमल शर्मा द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे  में बताया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से कांस्टेबल कुलदीप मिश्रा ने कहा हम आपकी सुरक्षा लिए है और सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न प्रकार के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी देकर कहा कि जब भी कोई किसी बच्चे और महिला के साथ में घटना, घटती है तो टोल फ्री नंबर पर सूचना दे सकते है और सूचना देने वाले का नाम एवं मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाता है।

एएचटी से कांस्टेबल रीतू उपाध्याय ने बाल तस्करी पर प्रकाश डाला। बाल कल्याण समिति की सदस्या सविता मालपाडी कहा अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से अवश्य जोड़े जिससे बच्चे किसी गलत कार्यों की लत में न पड़े।जब पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और पॉक्सो एक्ट कानूनन के बारे में जानकारी दी।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नन्द किशोर पाठक जी ने बताया हमारे देश की राष्ट्रपति महिला, प्रदेश की महिला है हमारे देश में अब महिलाएं आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। कहा अब बालक बालिकाओं में बराबर की भागेदारी है जिससे हम सब अब अपने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाए चाहे लड़की हो या लड़का शिक्षा सब का अधिकार है। बाल विवाह के कानूनन की भी विस्तार से जानकारी दी।

धार्मिक स्थलों से आए पुजारी, मौलवी, पंडित, नाई, काजी एवं भंते तथा ब्यूटिशन, बैंड बाजा, हलवाई, टैंट वाले एवं बारात घर आदि शादी में सहयोग करने वाले लोगों ने अपने अपने विचार रखे कहा हमारे पास जो भी लोग आएंगे उनके लिए बाल विवाह की जानकारी देकर समझाएंगे अगर नही मानते है तो उसकी सूचना टोल फ्री 1098 पर देंगे।

 इसके उपरांत संस्था सचिव मीना सिंह ने चलाए जा रहे जनपद के पांच विकास खण्डों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रोग्राम मैनेजर ने बाल विवाह, बालश्रम के बारे विस्तार में जानकारी दी। मुख्य अतिथि कोमल श्रीवास्तव ने बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों की जानकारी देकर बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई कहा हम सब का दायित्व है कि बाल विवाह को रोका जाए। 

संस्था समन्वयक देवेन्द्र पाल ने सभी अतिथियो एवं समस्त ग्राम पंचायतों से हितधारकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को समापन किया। संस्था से समस्त कार्यकता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ