संदेश

चित्र
 बदायूं पुलिस को मिला इंटरसेप्टर, एसएसपी ने झंडी दिखाकर किया रवाना  बदायूं। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस को इंटरसेप्टर वाहन मिला। एसएसपी अंकिता शर्मा ने वाहन को रवाना किया। यह वाहन ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच, रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर कार्रवाई के साथ ही यातायात जाम की सूचना मिलने पर त्वरित मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुचारु कराने में सहायक होगा।
चित्र
 डीएलएड-2023 चतुर्थ सेमेस्ट में आधे से अधिक फेल प्रयागराज। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड 2018 से 2024 बैच के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। डीएलएड 2023 चतुर्थ सेमेस्टर के 137615 प्रशिक्षुओं में से 137042 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 62258 (45.43 प्रतिशत) पास हैं, 73883 फेल हो गए, जबकि 573 गैरहाजिर रहे।
चित्र
तालाब में डूबने से सात वर्षीय मासूम की मौत, बिना पोस्टर्माटम किया सुपुर्द-ए-खाक बदायूँ। बिनावर क्षेत्र के गांव गुरुपुरी चन्दन में शुक्रवार को तालाब में डूबने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। खेलते समय तालाब में गिरी चप्पल निकालने के प्रयास में बालक गहरे पानी में समा गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गुरुपुरी चन्दन निवासी मुशर्रत अली का सात वर्षीय पुत्र मोहम्मद हसन शुक्रवार को घर के पास खेल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि खेलते समय उसकी चप्पल पास स्थित तालाब में गिर गई। चप्पल निकालने के प्रयास में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। हादसे के समय परिवार के लोग जुमे की नमाज अदा करने गए हुए थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर तालाब में बच्चे पर पड़ी तो उसे बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत गांव में शोक का माहौल छा गया और बड़ी संख्या में लोग परिवार को ढांढ़स बंधाने पहुंचे। परिजनों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई कराए बिना ही बच्चे को सुपुर्द-ए-खाक कर दि...
चित्र
बिनावर थाने के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एसएसआई निलंबित हत्यारोपी इनामी बदमाश को तमंचे के आरोप में भेजा था जेल बदायूं। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हुई विपिन प्रजापति हत्याकांड में फरार इनामी बदमाश को तमंचे में जेल भेजने के मामले में एसएसपी अंकिता शर्मा ने बिनावर थाने के इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को लाइन हाजिर कर दिया। थाने के एसएसआई बलवीर सिंह को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई गाजियाबाद पुलिस से मिली रिपोर्ट पर एसपी सिटी की जांच के बाद की गई। एसएसपी ने विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंपी है। लाइन हाजिर किए गए इंस्पेक्टर के स्थान पर डीसीआरबी में तैनात इंस्पेक्टर नीरज को थाने की कमान सौंपी है। नीरज ने कांवड़ यात्रा को देखते हुये आधी रात बाद बिनावर थाने का चार्ज संभाल लिया गाजियाबाद के लोनी बार्डर क्षेत्र में 12/13 जुलाई की रात हुई विपिन प्रजापति हत्याकांड में फरार 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोनू पुत्र ब्रह्मपाल मौके से फरार हो गया। उसने बिनावर थाना पुलिस के इंस्पेक्टर व एसएसआई से सेटिंग करके 23 जुलाई को स्वयं को तमंचे में गिरफ्तार करवा लिया और और जेल चल गया। इस मामले में भेद खुलने के...
चित्र
शहर विधायक ने 75 लाख रुपये की सड़कों का किया लोकार्पण, ग्रामीणों को बड़ी राहत बदायूँ। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा विभिन्न सड़कों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी गई। विधायक महेश गुप्ता ने ग्राम बरी समसपुर से खासपुर बाया गौटिया तक मंडी परिषद द्वारा निर्मित 1.67 किलोमीटर लंबी सड़क (लगभग 57 लाख रुपये) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ग्राम रोटा में मुकेश प्रधान के यहां से राजवीर के घर तक विधायक निधि से लगभग 8 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड एवं ग्राम बनई में ग्राम निधि से निर्मित लगभग 10 लाख रुपये की विभिन्न सीसी सड़कों का भी लोकार्पण किया। गौरतलब है कि ये सड़कें लंबे समय से जर्जर स्थिति में थीं। विशेष रूप से बरसात के दिनों में इन मार्गों पर जलभराव हो जाता था, जिससे आमजन को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्कूली बच्चों, किसानों एवं व्यापारियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़...
चित्र
आज़ाद अधिकार सेना के आरिफ उपाध्यक्ष व मुजब्बिर संगठन मंत्री मनोनीत           आरिफ़            मुजब्बिर बदायूं। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कादरचौक के गांव बेहटा डंबर नगर निवासी मोहम्मद आरिफ को आजाद अधिकार सेना का जिला उपाध्यक्ष व शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के बेहटा डंबर स्थित मोहल्ला सकलैन नगर निवासी मुजब्बिर अली को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। साथ ही दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा लगन एवं परिश्रम के साथ पार्टी मूल उद्देश्यों अन्याय अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध एवं आम नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्षशील रहने को कहा है। इनकी नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है और बधाई देने वालों का तांता लगा है।
चित्र
डीएम और एसएसपी ने कांवड़ रूट एवं कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण  बदायूं। सावन माह की शुरुआत के एक दिन बाद कांवड़ियों का आवागमन कछला गंगा घाट की ओर शुरू हो गया है। शुक्रवार को सुबह से ही दूरदराज से कांवड़िया कछला गंगा घाट पर कांवड़ लेने पहुंचे। शनिवार और रविवार को भीड़ बढ़ने की संभावनाओं के चलते डीएम और एसएसपी ने कांवड़ रूट के साथ ही कछला गंगा के दोनों घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने प्रशासनिक अमले के साथ मोटरबोट से कछला गंगा के अंदर भ्रमण कर पानी की गहराई को भी भांपा। शुक्रवार को डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी अंकिता शर्मा ने सदर एसडीएम साईं आश्रित साखमुरी के साथ कांवड़ यात्रा को निकलवाने की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कछला गंगा घाट व कांवड़ रूट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने कछला गंगा घाट पर मोटरवोट से गंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू आवागमन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबं...