बदायूं पुलिस को मिला इंटरसेप्टर, एसएसपी ने झंडी दिखाकर किया रवाना
बदायूं। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस को इंटरसेप्टर वाहन मिला। एसएसपी अंकिता शर्मा ने वाहन को रवाना किया। यह वाहन ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच, रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर कार्रवाई के साथ ही यातायात जाम की सूचना मिलने पर त्वरित मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुचारु कराने में सहायक होगा।

टिप्पणियाँ