संदेश

चित्र
 आपराधिक मुकदमें में जमानत पर रहते हुए पासपोर्ट बनवाने और विदेश यात्रा करने पर मुकदमा दर्ज बदायूं । आपराधिक मुकदमा छिपाकर पासपोर्ट बनवाने, न्यायालय की अनुमति के बिना विदेश यात्रा करने और जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में महिला के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के चूना मंडी कानसेन स्ट्रीट की रहने वाली तनीशा रस्तोगी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपी शिवांशी रस्तोगी उर्फ शिवांगी उसकी ननद है। आरोप है कि आरोपी के खिलाफ पहले से एक आपराधिक मुकदमा लंबित था और वह अग्रिम जमानत पर थी। जमानत की शर्तों के अनुसार उसे न्यायालय की अनुमति के बिना भारत छोड़ने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद उसने अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे की जानकारी छिपाकर पासपोर्ट बनवा लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पासपोर्ट आवेदन और शपथ पत्र में तथ्य छिपाकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट प्राप्त किया गया। तनीशा रस्तोगी ने आरोप लगाया कि शिवांशी रस्तोगी उर्फ शिवांगी बिना न्यायालय क...
चित्र
एक ही व्यक्ति के दो आय प्रमाण पत्र बनाने वाले लेखपाल का निलंबन की जगह तबादला  21 अन्य लेखपालों का भी कार्यक्षेत्र बदला  बदायूं,। दो आय प्रमाण बनाकर चर्चाओं में आये लेखपाल के निलंबन की जगह उसका कार्य क्षेत्र बदल दिया है। इसके साथ ही अन्य 21 लेखपालों का कार्यक्षेत्र भी बदला है। एडीएम साईं आश्रित साखमुरी ने तत्काल नवीन कार्य स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिये हैं। एसडीएम सदर ने बीते दिनों दो आय प्रमाण पत्र जारी करने वाले ककोड़ा-2 पर तैनात लेखपाल जगदीश को यहां से हटाकर कचौरा तैनात किया है, साथ ही मामूरगंज की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। एसडीएम ने इसी क्रम में 21 और लेखपालों का हल्का बदला है। लेखपाल उद्देश्य को दौरी निरोत्तमपुर, राजेश कुमार सिंह को लभारी, ममता यादव को रमजानपुर, अजीत शर्मा को गुधनी, रजनीश कुमार को जगत, नरेंद्र यादव को नाई, अजय शाक्य को ज्योरापार वाला, अरविंद कुमार द्वितीय को बनेई, पुष्पेंद्र कुमार को नैथू, अदील खान को रियोनईया, हारिस अली को थलिया नगला, राजीव कुमार को मल्लापुर, चंद्रप्रकाश को भकौरा, महेंद्र सिंह को मूसाझाग तैनात किया है।
चित्र
उर्स ए रज़वी के मौके पर ई ट्राई साइकिल, व्हील चेयर की तकसीम  बरेली । उर्स-ए-रजवी के मौके पर मरकजे अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कांकरटोला स्थित खानकाहे अमीने शरीअत के पास विशेष सेवा शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिलें और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज इमरान रजा बरकाती ने कलाम-ए-पाक की तिलावत से की। दस्तारबंदी की गई। शिविर में एक-एक कर दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिलें सौंपी गईं।
चित्र
 रुपये लेकर फरार हुए कपड़े की फेरी वाले तीन आरोपी गिरफ्तार बदायूं। उघैती थाना पुलिस ने महिलाओं से रुपये लेकर कपड़े दिए बिना फरार होने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शाहरुख पुत्र अय्यूब, आरिफ पुत्र यूनुस और सुभान पुत्र इमरान निवासीगण थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को घटना में इस्तेमाल बोलेरो कार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सात हजार रुपये भी बरामद हुए। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को तीनों आरोपी गांव करनपुर में फेरी लगाकर कपड़े बेचने पहुंचे थे। उन्होंने महिलाओं से रुपये ले लिए, लेकिन कपड़े दिए बिना चकमा देकर फरार हो गए थे।
चित्र
 अब 14 तक लगेगा बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर, करदाता उठाएं लाभ  बदायूं। आयकर अधिकारी बदायूं अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर की समय सीमा को बढ़ाकर 14 अगस्त कर दिया गया है। प्रधान आयकर आयुक्त बरेली राधेश्याम के दिशा-निर्देशन में इस शिविर के माध्यम से लंबित शिकायतों, रेक्टिफिकेशन आवेदनों, अपील प्रभाव संबंधी मामलों और अन्य करदाता सेवाओं से जुड़े विषयों का प्राथमिकता पर निपटारा किया जा रहा है। सभी करदाताओं, अधिवक्ताओं व टैक्स प्रेक्टिशनरों से अपील की है कि वह इस विस्तारित अवधि का लाभ उठायें।
चित्र
 उर्स-ए-रजवी का परचम कुशाई से आग़ाज़ आज से ज़ायरीन की मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी  बरेली। तीन रोजा उर्स-ए-रजवी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दरगाह से लेकर इस्लामिया मैदान और मथुरापुर रोड पर इस्लामिक स्टडी सेंटर स्थित उर्स स्थल तक मंच, पंडाल, पुस्तक मेला, वुजूखाना, पूछताछ कार्यालय, अस्थायी चिकित्सालय, शौचालय और हैंडपंप सहित सभी व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं। दोनों ग्राउंड में बजरी डालकर कच्ची सड़क तैयार कराई है। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि गुरुवार की शाम 6 बजे दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां देश-विदेश से आए जायरीन और उलेमा की मौजूदगी में परचम कुशाई की रस्म अदा कर उर्स का औपचारिक आगाज करेंगे। इससे पहले सुबह दरगाह पर नमाज-ए-फ़ज्र के बाद कुरानख्वानी होगी। शाम 5 बजे आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास से सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में परचमी जुलूस निकलेगा। जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग कुमार सिनेमा, इंदिरा मार्केट और बिहारीपुर ढाल होते हुए दरगाह पहुंचेगा। यहां सलामी के बाद दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां की कयादत म...
चित्र
उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड का होगा गठन, कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव मंजूर    लखनऊ। प्रदेश में विमुक्त, घुमन्तू तथा अर्ध घुमन्तू समाज के सामाजिक आर्थिक विकास तथा कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश घुमन्तू विकास बोर्ड का गठन होगा। कैबिनेट की बैठक में बोर्ड गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। घुमन्तू विकास बोर्ड विशेष तौर पर विकास की मुख्य धारा से अलग-थलग समुदायों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान तथा कल्याण सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा। इसका मकसद ऐसे समुदायों की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध करना तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाना होगा। बोर्ड ऐसे समुदायों के विकास की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा निगरानी भी करेगा। बोर्ड को नीतिगत सिफारिशें देने, समुदायों की समस्याओं का समाधान करने और सरकारी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने का दायित्व सौंपा गया है। इसकी संरचना द्वि-स्तरीय है, जिसमें राज्य स्तर पर समाज कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में एक समिति गठित होगी। यह समिति राज्य स्तर पर नीतिगत मुद्दो पर काम करेगी।