उर्स-ए-रजवी का परचम कुशाई से आग़ाज़ आज से
ज़ायरीन की मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी
बरेली। तीन रोजा उर्स-ए-रजवी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दरगाह से लेकर इस्लामिया मैदान और मथुरापुर रोड पर इस्लामिक स्टडी सेंटर स्थित उर्स स्थल तक मंच, पंडाल, पुस्तक मेला, वुजूखाना, पूछताछ कार्यालय, अस्थायी चिकित्सालय, शौचालय और हैंडपंप सहित सभी व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं। दोनों ग्राउंड में बजरी डालकर कच्ची सड़क तैयार कराई है।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि गुरुवार की शाम 6 बजे दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां देश-विदेश से आए जायरीन और उलेमा की मौजूदगी में परचम कुशाई की रस्म अदा कर उर्स का औपचारिक आगाज करेंगे। इससे पहले सुबह दरगाह पर नमाज-ए-फ़ज्र के बाद कुरानख्वानी होगी। शाम 5 बजे आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास से सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में परचमी जुलूस निकलेगा। जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग कुमार सिनेमा, इंदिरा मार्केट और बिहारीपुर ढाल होते हुए दरगाह पहुंचेगा। यहां सलामी के बाद दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां की कयादत में जुलूस जिला परिषद मार्ग से होते हुए इस्लामिया मैदान पहुंचेगा, जहां उर्स का ऐलान किया जाएगा।
रात 10 बजकर 35 मिनट पर हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद मुशायरा का आगाज़ होगा। सभी शायरों को दरगाह की ओर से दिया गया मिसरा तरही "सूरत देखो ज़ालिम की तो कैसी भोली भालि है।" पर अपने अपने कलाम पेश करने है। मुशायरा दरगाह प्रमुख की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत व सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में देर रात तक चलेगा।
वहीं दूर दराज से जायरीन के दरगाह पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। फूलों की डली के जुलूस भी जिले भर से पहुंच रहे है। दरगाह से इस्लामिया मैदान तक दुकानें लगनी शुरू हो गई है।
ज़ायरीन की मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी -
उर्से रज़वी में शामिल होने देश-विदेश के लाखों ज़ायरीन बरेली पहुँच रहे है। उनकी मदद के लिए दरगाह की तरफ से 1500 वालिंटियर लगाए गए है। जो ज़ायरीन के ठहराने,खान-पान,दरगाह पर हाज़िरी,ट्रैफिक आदि में मदद करेंगे। दरगाह के सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने ज़ायरीन की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। किसी ज़ायरीन को कही कोई दिक्कत आती है तो वो लोग इन नम्बर पर कॉल कर मदद मांग सकते है।
सय्यद आसिफ मियां 8439345811
राशिद अली भाई 7310931284
हाजी जावेद खान 9760598843
शाहिद नूरी 9219878651
अजमल नूरी 8077909456
परवेज़ नूरी 9259213602
नासिर कुरैशी 9897556434
औररंगज़ेब नूरी 9219722092
ताहिर अल्वी 9219725692
मंजूर रज़ा 9258545113
अब्दुल माजिद 9675315738

टिप्पणियाँ