उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड का होगा गठन, कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव मंजूर

   लखनऊ। प्रदेश में विमुक्त, घुमन्तू तथा अर्ध घुमन्तू समाज के सामाजिक आर्थिक विकास तथा कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश घुमन्तू विकास बोर्ड का गठन होगा। कैबिनेट की बैठक में बोर्ड गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

घुमन्तू विकास बोर्ड विशेष तौर पर विकास की मुख्य धारा से अलग-थलग समुदायों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान तथा कल्याण सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा। इसका मकसद ऐसे समुदायों की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध करना तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाना होगा। बोर्ड ऐसे समुदायों के विकास की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा निगरानी भी करेगा। बोर्ड को नीतिगत सिफारिशें देने, समुदायों की समस्याओं का समाधान करने और सरकारी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने का दायित्व सौंपा गया है। इसकी संरचना द्वि-स्तरीय है, जिसमें राज्य स्तर पर समाज कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में एक समिति गठित होगी। यह समिति राज्य स्तर पर नीतिगत मुद्दो पर काम करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ