रुपये लेकर फरार हुए कपड़े की फेरी वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। उघैती थाना पुलिस ने महिलाओं से रुपये लेकर कपड़े दिए बिना फरार होने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शाहरुख पुत्र अय्यूब, आरिफ पुत्र यूनुस और सुभान पुत्र इमरान निवासीगण थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को घटना में इस्तेमाल बोलेरो कार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सात हजार रुपये भी बरामद हुए। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को तीनों आरोपी गांव करनपुर में फेरी लगाकर कपड़े बेचने पहुंचे थे। उन्होंने महिलाओं से रुपये ले लिए, लेकिन कपड़े दिए बिना चकमा देकर फरार हो गए थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ