संदेश

चित्र
पीसीएस 2025 का साक्षात्कार 28 सितम्बर से 24 अक्तूबर तक प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2025 की मुख्य परीक्षा में सफल 2297 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा के लिए साक्षात्कार 28 सितंबर से 24 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यदिवसों में दो पालियों सुबह 9:30 बजे से एवं दो बजे से आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थी 22 सितंबर से आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑथेटिकेशन प्रक्रिया पूरी करते हुए साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार अभ्यर्थी आवश्यक अभिलेखों के साथ नियत तिथि को प्रथम सत्र के लिए सुबह आठ बजे एवं द्वितीय सत्र के लिए 12.30 बजे आयोग परिसर स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार के समय शैक्षिक अर्हताओं से संबंधित सभी अंकतालिकाओं/उपाधि एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ अवश्य लाएं।
चित्र
संपूर्ण समाधान दिवस आज दातागंज में बदायूं। संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य आयोजन दातागंज तहसील सभागार में सुबह 10 बजे से होगा। यहां डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बदायूं सदर, बिल्सी, सहसवापन और बिसौली तहसीलों में संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।
चित्र
 कैंसर में रोबोटिक सर्जरी से 10 गुना बेहतर नतीजे : डॉ. सुनील डागर  मैक्सफोर्ट हॉस्पिटल में यशोदा मडिसिटी की नियमित ओपीडी शुरू (स्वास्थ्य के प्रति जानकारी देते डॉ. सुनील डागर, डॉ. निवेदिता ढींगरा व डॉ. सतिंदर कौर।) अलीगढ़। अक्सर लोग शरीर में होने वाले छोटे बदलावों या असामान्य लक्षणों को सामान्य कमजोरी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे गंभीर बीमारियां समय पर पकड़ में नहीं आ पातीं। देश में 60 से 70 प्रतिशत आबादी खून की कमी (एनीमिया) से जूझ रही है। महिलाओं में असामान्य ब्लीडिंग या डिस्चार्ज और पुरुषों व बुजुर्गों में बिना स्पष्ट कारण खून की कमी होना गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) कैंसर जैसे गंभीर रोगों का भी संकेत हो सकता है। उक्त बातें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निवेदिता ढींगरा ने कहीं। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श न मिलने से ये बीमारियां देरी से सामने आती हैं, जिससे उपचार जटिल हो जाता है। इसी चिंता को दूर करने और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य परामर्श के लिए यशोदा मेडिसिटी ने अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित मैक्सफोर्ट हॉस्पिटल के साथ मिलकर नियमित सुपर स्पेशलिटी ओपीडी की शुरुआत की है।...
चित्र
 प्रदीप फिर बने सपा उझानी के नगर अध्यक्ष, इलियास महासचिव नियुक्त  उझानी। सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए एक बार फिर प्रदीप गुप्ता को नगर अध्यक्ष की कमान सौंपी है।  इसी के साथ इलियास सैफी को महासचिव बनाया गया है। धर्मेंद्र वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष रणवीर यादव त्रिलोकी नाथ बागड़ा, सुखपाल यादव, अकरम, सतीश कश्यप, अजय प्रताप, रवि गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रमोद मौर्य, राहुल गुप्ता, विशेषपाल, प्रेमलाल कश्यप, अन्जुम भाई, कन्हैया वाल्मीकि, नरेन्द्र पाल, जितेन्द्र यादव, रियासत अली को सचिव नियुक्त किया गया है। इनके अलावा क्षितिज गुप्ता, मौ. हबीब, मिहिलाल कश्यप, सेवकराम सागर, अनवार हुसैन, मुजाहिद, राजीव यादव, शारिक अंसारी, अर्जुन मौर्य, अनूप यादव, मौ. अमन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नव नियुक्त नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से यह कार्यकारिणी गठित की गई है।
चित्र
सपा की बिल्सी नगर कार्यकारिणी गठित, आदित्य बने महासचिव बिल्सी। सपा बिल्सी नगर की प्रस्तावित नगर कार्यकारिणी का नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा की सूची को जिला अध्यक्ष ने अनुमोदन कर दिया गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई हैं। नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि नगर कार्यकारिणी में सभी जाति और धर्म के लोगों को शामिल करने का प्रयास किया गया है। आदित्य माथुर को नगर महासचिव, हरिओम को कोषाध्यक्ष, शिव शंकर गुप्ता, विनय शर्मा एडवोकेट, शाकिर हुसैन, चेतन वाष्र्णेय, ठाकुर प्रत्यांश कुमार, रामेन्द्र सिंह एडवोकेट, विशाल बाबू एडवोकेट और हरेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं धीरेंद्र वाल्मीकि, वैभव वाष्र्णेय, सोहनपाल, मजहर हुसैन, मोहम्मद सादाब, पप्पू, जयसिंह यादव, मोहम्मद इरफान, हिमांशु माहेश्वरी, दीपक यादव, सरफरोज, मोहम्मद आदिल, रजत शर्मा, अंकित पाठक, श्रीकृष्ण, आस मोहम्मद, अनूप शर्मा, श्याम किशोर, साहिल को नगर सचिव बनाया है।
चित्र
 चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार फैजगंज बेहटा। चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सैंडोला गांव निवासी राजेश उर्फ झुण्डा पुत्र नेकराम के रूप में हुई। पुलिस ने उसे आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग से करीब 50 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया। राजेश के खिलाफ फैजगंज बेहटा थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ इसी थाने में एक अन्य मुकदमा और बरेली के इज्जतनगर थाने में भी मुकदमा दर्ज है।
चित्र
 नाबालिग का पीछा करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार उझानी। नाबालिग लड़की का पीछा करने के मामले में उझानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हजरतगंज निवासी कृष्णपाल पुत्र कन्हई को कस्बा उझानी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग का पीछा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और गुरुवार को उसे पकड़ लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया गया।