सपा की बिल्सी नगर कार्यकारिणी गठित, आदित्य बने महासचिव
बिल्सी। सपा बिल्सी नगर की प्रस्तावित नगर कार्यकारिणी का नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा की सूची को जिला अध्यक्ष ने अनुमोदन कर दिया गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई हैं। नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि नगर कार्यकारिणी में सभी जाति और धर्म के लोगों को शामिल करने का प्रयास किया गया है। आदित्य माथुर को नगर महासचिव, हरिओम को कोषाध्यक्ष, शिव शंकर गुप्ता, विनय शर्मा एडवोकेट, शाकिर हुसैन, चेतन वाष्र्णेय, ठाकुर प्रत्यांश कुमार, रामेन्द्र सिंह एडवोकेट, विशाल बाबू एडवोकेट और हरेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं धीरेंद्र वाल्मीकि, वैभव वाष्र्णेय, सोहनपाल, मजहर हुसैन, मोहम्मद सादाब, पप्पू, जयसिंह यादव, मोहम्मद इरफान, हिमांशु माहेश्वरी, दीपक यादव, सरफरोज, मोहम्मद आदिल, रजत शर्मा, अंकित पाठक, श्रीकृष्ण, आस मोहम्मद, अनूप शर्मा, श्याम किशोर, साहिल को नगर सचिव बनाया है।

टिप्पणियाँ