चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

फैजगंज बेहटा। चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सैंडोला गांव निवासी राजेश उर्फ झुण्डा पुत्र नेकराम के रूप में हुई। पुलिस ने उसे आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग से करीब 50 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया। राजेश के खिलाफ फैजगंज बेहटा थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ इसी थाने में एक अन्य मुकदमा और बरेली के इज्जतनगर थाने में भी मुकदमा दर्ज है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ