हज़रत आयशा का आपत्तिजनक फोटो शेयर करने वाले रामवीर को सपा ने पार्टी से 6 वर्ष को किया निष्कासित पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की एनएसए लगाने की मांग

हज़रत आयशा का आपत्तिजनक फोटो शेयर करने वाले रामवीर को सपा ने पार्टी से 6 वर्ष को किया निष्कासित

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की एनएसए लगाने की मांग

बदायूँ। पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की पत्नी हज़रत आयशा का बेहद आपत्तिजनक फोटो शेयर करने वाले समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पर सपा ने कार्यवाही करते हुए छे वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
 समाजवादी अल्पसंखयक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना यासीन उस्मानी के हस्तक्षेप से शेखूपुर विधानसभा के गांव वारीखेडा निवासी रामवीर कश्यप पुत्र कल्यान कश्यप को उसके पद से तत्काल हटा दिया गया है। साथ ही उसे 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित भी किया गया है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने एक पत्र जारी कर इसकी घोषणा की है। इससे उसहैत क्षेत्र के मुस्लिम समाज में काफी हद तक संतुष्टी दिखाई दी है। उधर बदायूं शहर के काफी मुसलमान रामवीर कश्यप पर कड़ी कानूनी कार्रवाही की मांग को लेकर डीएम व कप्तान को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं।तो वहीं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रज़ा ने एसएसपी से रामवीर पर एनएसए की कार्यवाही की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ