बस और पिकअप में जबरदस्त टक्कर,बस पलटी डेढ़ दर्जन लोग घायल,अलापुर के खरखोली में हुआ हादसा



बस और पिकअप में जबरदस्त टक्कर,बस पलटी डेढ़ दर्जन लोग घायल,अलापुर के खरखोली में हुआ हादसा


बदायूँ! अलापुर क्षेत्र के खरखोली पेट्रोल पंप के सामने एफएम हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने से बस पलट गई व पिकअप भी पेड से जा टकराई। जिससे पिकअप के परखच्चे उड गये तथा चालक गंभीर रुप से घायल हो गया वहीं पिकअप व बस में बैठे लगभग ढेड दर्जन लोग भी घायल हो गये हैं।
ऐक्सिडेंट होने से घायल लोगो ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया शोर शराबे की आवाज़ सुनकर वहां बहुत से लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को निकाल कर उपचार के लियें जिला अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दिन में करीब एक बजे एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अलापुर की तरफ से आ रही थी कि ग्राम खरखोली में पैट्रोल पम्प के पास सामने से आ रही पिकअप को जोरदार टक्कर मारकर उडा दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और पिकअप पेड से जाकर टकरा गई जिससे पिकअप के परखच्चे उड गये और पिकअप का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। साथ ही इस ऐक्सिडेंट से लगभग ढेड दर्जन लोग और घायल हो गये जो बस व पिकअप में सवार थे। घायल लोगो ने मदद के लियें जोर जोर से चीखना शुरु कर दिया चीख पुकार सुन कर वहां बहुत से लोग दौड कर आ गये। और बस के शीशे तोडकर सवारियों को बाहर निकाला व पुलिस को सूचना कर दी सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई और पुलिस ने घायलो को निकालकर उपचार के लियें जिला अस्पताल पहुंचाया।
ऐक्सिडेंट होने से वहां का रोड जाम हो गया था जिसे बडी मशक्कत के बाद पुलिस ने बस को साइड से कर के आवागमन सुचारू कराया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ