शारिक खान सपा के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत, शुभचिंतकों में खुशी की लहर

शारिक खान सपा के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत, शुभचिंतकों में खुशी की लहर

बदायूं!आज समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव जी की संस्तुति,अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना डॉ यासीन अली उस्मानी,जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव जी के अनुमोदन पर नगर अध्यक्ष फरहत अली ने नगर कमेटी का विस्तार करते हुए शहर निवासी शारिक खान को समाजवादी पार्टी का बदायूं नगर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया।जिससे उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस मौके पर नव नियुक्त नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारिक खान ने  पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा यासीन उस्मानी साहब, जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव जी और नगर अध्यक्ष फरहत अली जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ पर भरोसा करते हुए मुझे नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है मैं अपने इन सभी वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से पार्टी हित में पूरी ईमानदारी,लगन और निष्ठा से कार्य करूंगा।
नव नियुक्त नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारिक खान को उनके शुभचिंतकों द्वारा उनके आवास तथा सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ