6 से 14 साल तक के बच्चों का शिक्षा पाना मौलिक अधिकार: महेंद्र सिंह 

किशोरियों को उच्च शिक्षा पाने एवं शोषण के खिलाफ आवाज उठाने को किया प्रेरित

बदायूं। एक्शनएड यूनिसेफ द्वारा संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के तहत किशोरी सशक्तिकरण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत स्काउट भवन बदायूं मे आयोजित किया गया किशोरियो को सशक्त बनने के उच्च शिक्षा पाने एवं शोषण के खिलाफ आवाज उठाने को प्रेरित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नई पहल शिक्षा परियोजना के जिला समन्वयक महेंद्र सिंह ने किशोरियों को बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 6 से 14 साल तक के बच्चों का शिक्षा पाना मौलिक अधिकार है तथा उन्होंने बेटियों को उच्च शिक्षा पाकर सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया और सरकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से वताया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में समग्र शिक्षा अभियान से सामुदायिक जिला समन्वयक पीसी श्रीवास्तव जी ने बेटियों को सशक्त बनने के लिए उच्च शिक्षा पाकर आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया।

 प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्काउट कमिश्नर श्री मोहम्मद असरार जी ने बेटियों को सुरक्षा के उपायों के बारे वताया और उन्होंने बेटियों से चुप्पी तोड़ने व शोषण हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को प्रेरित किया और कही बेटी के साथ शोषण हो अपने को असुरक्षित महसूस करे तो पुलिस का हेल्पलाइन नंबर 112 या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर काल कर अपनी सहायता की मांग कर सकती।

ब्लाक समन्वयक नर सिंह ने  सामाजिक कुरीतियों बाल विवाह  बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाने को प्रेरित किया और किशोरियो से बेटियों को नियमित रूप से स्कूल जाने को प्रेरित किये जाने को प्रेरित किया।

 प्रशिक्षण में चाइल्डलाइन सुरेशचन्द्र ने चाइल्ड हेल्प लाइन का टोल फ्री नंबर 1098 की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महिला कल्याण विभाग से श्री भंवर पाल ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना, मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन योजना आदि योजनाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

 प्रशिक्षण कार्यक्रम में नरेश कुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा, नन्द किशोर शाक्य, रामचंद्र, अनमोल भारती आदि ने किशोरियों को बाल अधिकार बालिका सुरक्षा व बाल हिंसा की रोकथाम के वारे मे जानकारी दी।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ