बदायूं नगर पालिका में ईओ होंगे विनय कुमार, लंबे समय से सिटी मजिस्ट्रेट पर था चार्ज
बदायूं। शासन स्तर से तबादलो का दौर चल रहा है। जिसके क्रम में बदा
यूं नगर पालिका की लंबे समय से खाली कुर्सी को ईओ की तैनाती मिल गई है।विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी ने तबादला करते हुए उपनगर आयुक्त इटावा से ईओ नगर पालिका बदायूं विनय कुमार मणि त्रिपाठी को तैनात किया है।
बता दें कि बदायूं नगर पालिका को लंबे समय के बाद ईओ मिले हैं। लंबे समय से नगर पालिका का चार्ज सिटी मजिस्ट्रेट पर चल रहा था। जिसकी वजह से तमाम कामकाज प्रभावित हो रहे थे। अब पालिका के कार्यों में तेज़ी आने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ