बदायूं क्लब प्रांगण में "फाग उत्सव" का आयोजन कल

 बदायूं। बदायूं क्लब बदायूं द्वारा रंग पर्व होली पर "फाग उत्सव" का आयोजन सोमवार 2 मार्च को बदायूं क्लब प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी बदायूं अविनाश राय आई.ए. एस., विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ० बृजेश कुमार सिंह आई.पी.एस. के अलावा मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार आई.ए.एस. की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

 ये जानकारी जानकारी देते हुए बदायूं क्लब के सचिव डॉ अक्षत अशेष ने बताया कि फाग उत्सव सोमवार 2 मार्च को बदायूं क्लब प्रांगण में सांय 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगीत, नृत्य, हास्य-परिहास, मनोरंजन से भरपूर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा साथ ही संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा विशेष रूप से लोकलुभावन प्रस्तुति की जाएगी।




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ