लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की बधाई
बदायूं । लोक निर्माण परिवार सामाजिक,सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति जनपद बदायूँ के तत्वाधान में लोक निर्माण विभाग बदायूँ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली एवं एक दूसरे को होली की बधाई दी।
इस अवसर पर इंजीनियर नरेश कुमार,अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड,लो0नि0वि0,बदायूँ ने कहा कि होली रंगो का पवित्र त्यौहार है सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए।
फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष मानव शर्मा ने कहा कि होली पर सभी को अपने अपने गिले शिकवे भुला एक दूसरे के गले मिलना चाहिए और सभी मिलकर लगाओं गुलाल, मिटाओ मलाल।
इस अवसर पर सहायक अभियंता अभिषेक कुमार,सुमित यादव,डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार, लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल जनपद शाखा के अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, जिला मंत्री गुड्डू, अजय गंगवार, सुभाष चन्द्र, गौरव माथुर, संजीव गंगवार, कुलदीप शर्मा, हेम सिंह, सुशील कुमार, गुलशन कश्यप, मोहित शर्मा, भारत सिंह, मुकेश सक्सेना, देवेन्द्र भारती, सत्यपाल, रामनिवसा, राजीव यादव,गौरव माथुर, आशीष राठौर, ठेकेदार भूपेन्द्र सिंह, जगमोहन सिंह, ओमप्रताप सिंह आदि ने होली खेली।

