खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से की गई छापामारी, 22 किलो मावा व 12 किलो लॉज किया नष्ट, मचा हड़कंप


बदायूं। होली के पर्व पर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से छापामारी अभियान जारी है। जिसके क्रम में दातागंज और बिल्सी के अलावा शहर में कार्रवाई की गई है। मावा के तीन सैंपल भरे हैं। वहीं लांज मिठाई का सैंपल भरा है। मिलावटी मावा मिलने पर नष्ट कराया है। इसके अलावा सैंपल जांच को भेजा है और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डीएम अवनीश राय के निर्देशन पर जिले भर में छापामारी की। सहायक आयुक्त द्वितीय सीएल यादव के निर्देशन में टीम ने छापामारी कर मिठाईयों के सैंपल भरे हैं। कुल चार सैंपल भरे हैं और मावा एवं मिठाई को नष्ट कराया है। जिसमें शहर के मोहल्ला ब्रहमपुर चौराहा दातागंज पर अमर सिंह के वाहन से एक मावा का सैंपल भरा है। डहरपुर कलां दातागंज स्थित विनय हलवाई के प्रतिष्ठान से एक लौंज का नमूना भरा है। वहीं यहां 12 किलो दूषित लॉज को नष्ट कराया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 2640 रुपये है। प्रतिष्ठान में साफ-सफाई संतोषजनक न होने पर नोटिस दिया है। इसके अलावा डहरपुर कलां दातागंज स्थित अभिषेक गुप्ता के प्रतिष्ठान से एक मावा का नमूना भरा है। वहीं 16 किलो दूषित मावा नष्ट कराया गया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 4800 रुपये है। बिल्सी स्थित रवि शंकर के प्रतिष्ठान से एक मावा का नमूना भरा है। वहीं यहां से छह किलो दूषित मावा नष्ट कराया है। जिसकी बाजार की कीमत 1680 रुपये है। इन सभी चार नमूनों को जांच को राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों को ढ़ककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, राजेंद्र नाथ मिश्रा, करनसिंह रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ