सिविल लाइंस पुलिस ने छह सटोरिये दबोचे,भेजा जेल

बदायूं। सीएम डैशबोर्ड व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रभारी मंत्री गुलाब देवी के सामने केंद्रीय राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष व विधायकों की नारजागी के बाद पुलिस हरकत में आई।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दातागंज तिराहे के पास शुक्रवार रात को छह सटोरिया मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से छह हजार 770 रुपये, छह मोबाइल बरामद किए। जवाहरपुरी चौकी प्रभारी अनंत अमौरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा, बीती रात को वह पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि मझिया बाईपास के पास बने एक टयूबवेल के पास कुछ लोग मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस ने दबिश दी तो सट्टा लगाते हुए छह लोग मिले। पुलिस ने सभी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लखनपुर निवासी अजय पटेल, नगला शर्की निवासी सिद्धार्थ पटेल, भकुईया निवासी विशाल पटेल, आमगांव निवासी तरुण कुमार सिंह, मोहित कुमार व बाबट निवासी कमल कुमार बताया। सभी को न्यायालय ने पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ