कमरे में मिला विवाहिता का शव , ससुरालियों पर हत्या का आरोप

बदायूं। वजीरगंज के गांव हतरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने पति व ससुरालियों पर विवाहिता की पीट पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस शव को जिला मुख्यालय भेजा है।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली के रहने वाले संजीव कुमार ने अपनी बेटी सावित्री 24 वर्ष की शादी डेढ़ साल पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी चमन के साथ की थी। शनिवार शाम सात बजे विवाहिता का शव उसी के कमरे में पड़ा मिला। सूचना मायके पक्ष को दी गई। जिस पर परिवार के लोग गांव पहुंच गए। पिता संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि सावित्री का पति रोजाना शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। रुपयों की मांग करता था। उनका कहना है कि पीट पीटकर उनकी बेटी की हत्या की गई है। पिता की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार सृजन यादव ने मौके पर निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ