डीपीएम कमलेश शर्मा रिलीव, डीसीपीएम अरविंद राणा को मिला चार्ज


बदायूं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रबंधक तमाम मामलों के चलते रिलीव कर दिये गये हैं। शासन स्तर से उनका तबादला किया गया। जिसके बाद अब रिलीव कर दिया है। कई मामलों में उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और फिर लोकायुक्त की जांच शासन स्तर से बैठाई गई। जिसके बीच तबादला हुआ और शासन के निर्देश पर रिलीव कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग में छह मार्च को सीएमओ की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रबधक कमलेश शर्मा को रिलीव कर दिया गया है। डीपीएम पद का चार्ज कमलेश शर्मा को रिलीव करने के बाद डीसीपीएम अरविंद राणा को सौंप दिया गया है। डीपीएम कमलेश शर्मा का तबादला 11 फरवरी को शासन ने आंबड़ेकर नगर का डीपीएम बनाया है और आंबेड़कर नगर के डीपीएम अनिल कुमार मिश्रा को बदायूं का डीपीएम बनाया है। आंबेड़कर नगर के डीपीएम ने तो बदायूं में कार्यभार अभी तक ग्रहण नहीं किया है लेकिन सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने डीपीएम कमलेश शर्मा को रिलीव कर दिया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ