एसएसपी के बाद सीओ उझानी पर गिरी गाज, मुख्यालय से अटैच
लखनऊ -112 में तैनात राहुल पाण्डेय को बदायूं भेजा
बदायूं। सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद बदायूं पुलिस महकमे में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। एसएसपी के हटने के बाद अब सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी को भी हटाकर पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। जल्द ही कई और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
पुलिस महकमे में एक के बाद एक कार्रवाई सामने आ रही है। सरकार ने शुक्रवार रात जिले के एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह को हटाया, इसके बाद अब शनिवार शाम को उझानी क्षेत्र के सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार को भी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया। उनकी जगह लखनऊ स्थित यूपी-112 में तैनात राहुल पाण्डेय को बदायूं भेजा गया है।
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह जून 2024 में बदायूं के एसएसपी बनकर आए थे और करीब डेढ़ साल तक जिले में तैनात रहे। वहीं, डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी को मार्च 2025 में बदायूं आए थे। इसके बाद उझानी सर्किल का चार्ज मई 2025 में दिया गया था। एचपीसीएल प्लांट में हुए डबल मर्डर के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे थे, जिसके बाद शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए हटा दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें